{"_id":"0c8824345f32c631151463baf3ef7467","slug":"trucks-stand-in-the-way-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में ट्रक खड़ा करने पर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते में ट्रक खड़ा करने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। ताजिया के रास्ते में ट्रकों का जाम लगने से नाराज लोगों ने शनिवार को बनरहां गांव में जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने ट्रकों के शीशे तोड़ दिए और कई ट्रक चालकों की पिटाई की।
सड़क खाली कराने की मांग को लेकर वे धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस रास्ते से ट्रक हटवाई और लोगाें को समझा बुझाकर शांत किया। हर साल मोहर्रम पर सेवरही थानाक्षेत्र के बनरहां गांव में अहिरौली मिश्र, इमिलिया, रामसगरा, रकबा दुलमापट्टी, बभनौली, सरगटिया, तिवारीपट्टी सहित कई गांवों के ताजियों का मिलान होता है।
इसलिए पुलिस ने तमकुहीराज से आने वाले वाहनों को 100 मीटर दूरी पर ही रोक दिया था। ताजिए धीरे-धीरे एकत्र होने लगे थे।
इसी दरमियान रास्ता मिलने पर कुछ चालकों ने अपने ट्रक सड़क पर खड़े कर दिए। ताजिया मिलान के रास्ते में जाम लगने से ताजिए के साथ चल रहे लोग नाराज हो गए और वे बवाल पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
ताजिए के साथ चल रहे कुछ लोगों ने कई ट्रकों के शीशे तोड़ दिए। कुछ ट्रक चालकों की पिटाई भी कर डाली। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
उसके बाद जुलूस में शामिल लोग रास्ता खाली कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। कुछ देर में एसओ भीम यादव पुलिस के कई जवानों के साथ वहां पहुंचे।