फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   truck driver killed in accident

हादसे में ट्रक चालक की मौत 

Fri, 01 Jul 2016 10:57 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 01 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
truck driver killed in accident
हादसा - फोटो : santosh verma
कुशीनगर/कसया। थानाक्षेत्र में स्थित कसया हाइवे ओवरब्रिज पर गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक में गोपालगंज की तरफ से खाली ट्रक लेकर आ रहे चालक ने शुक्रवार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की सीएचसी कसया में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि घायल हेल्पर का इलाज चल रहा है। पुलिस की तरफ से मृत चालक के परिवार के लोगों को सूचना दे दी गई है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में भी ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कसया हाइवे ओवरब्रिज पर गोरखपुर की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से गोपालगंज की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक 40 वर्षीय शिवकरन यादव पुत्र श्रीप्रताप यादव की सीएचसी में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 36 वर्षीय हेल्पर सुरेन्द्र कुमार पुत्र मुनेसर प्रसाद का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृत ट्रक चालक बाराबंकी जिले के थानाक्षेत्र जहांगीराबाद के गांव कटरा का रहने वाला है, वहीं, घायल हेल्पर थानाक्षेत्र रामपुर के गांव चांदपुर का निवासी है। इलाज करा रहे हेल्पर सुरेन्द्र ने बताया कि बिहार के पटना से बाराबंकी वापस लौट रहे थे। बाराबंकी से आम भरकर पटना ले जाया गया था। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। मृतक के परिवार के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं, ट्रक के साथ भाग गए दूसरे वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे में बाइकसवार घायल
पिपरा कनक। समऊर-तमकुही मार्ग पर मठिया गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के निवासी राधेश्याम (27) शुक्रवार को अपने घर से समऊर बाजार आए थे। दोपहर में बाइक से लौटते समय तकरीबन एक बजे गांव के निकट पशु अस्पताल तक पहुंचे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में एक-दूसरे को ओवरटेक करते हुए आ रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली में से एक की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें नजदीक के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज हुआ। चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed