{"_id":"5ce89019536577ccb52b397f1ca96186","slug":"three-of-the-properties-attached-htyaropion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हत्यारोपियों की संपत्ति कुर्क ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन हत्यारोपियों की संपत्ति कुर्क
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। एक बुजुर्ग की हत्या और उनकी बहू पर कातिलाना हमला करने के मामले में तुर्कपट्टी पुलिस की ओर ऐसे तीन आरोपियों के घर की कुर्की की गई। मामला सात माह पूर्व सेमरा हर्दो गांव का है।
आरोपी तभी से फरार हैं। सेमरा हर्दो गांव में 13 जुलाई 2015 की रात अपने दरवाजे पर सोए वीर बहादुर की हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
ससुर को बचाने बाहर निकली बहू डेजी सिंह को भी गोली लगी थी। वीर बहादुर की पत्नी पार्वती देवी की तहरीर पर पुलिस ने सेमरा हर्दो गांव निवासी अजय सिंह, उसके पुत्र शुभम और देवरिया जिले के तरकुलवा थानाक्षेत्र के महुआरी गांव निवासी टुनटुन सिंह, अरविंद सिंह पर हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले में पहले ही पुलिस शुभम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, शेष आरोपी फरार हैं। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अजय सिंह के घर का और शनिवार को टुनटुन और अरविंद के घरों में संपत्तियों की कुर्की की गई।
विज्ञापन
इस बारे में एसओ अनिल कुमार दुबे ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के आदेश पर आरोपियों की संपत्तियों की कुर्की की गई है।