फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The women in the room off the beaten youth

महिलाओं ने युवकों को पीटकर कमरे में बंद किया

Thu, 21 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। म्यूजिक सिस्टम पर डांस के दौरान छेड़छाड़ का प्रयास कर रहे दो युवकों की महिलाओं ने जमकर धुनाई की और एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


उसके बाद उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला तरयासुजान थानाक्षेत्र के एक गांव का है। गांव से बुधवार की शाम बारात निकली।

दूल्हे का परछावन करने के बाद जब बारात चली गई तो महिलाएं घर लौट आईं और गीतों की धुन पर डांस करने लगीं। उसी दरम्यान दो युवक आए और अपनी बाइक खड़ी कर महिलाओं के साथ डांस करने लगे।

पहले तो महिलाओं को लगा कि दोनों युवक किसी रिश्तेदार के घर के हैं, इसलिए डांस करने से एतराज नहीं किया। लेकिन जब युवक उन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे तो उनकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


दोनों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसकी जानकारी होने पर गांव के अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को अपने साथ थाने लेकर चली गई। इस संबंध में प्रभारी एसओ बृजेश पटेल का कहना था कि छेड़छाड़ नहीं हुई थी। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, सुलह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed