{"_id":"2ace595be7b96f35cf6193bd28c27f3e","slug":"the-woman-tried-to-set-fire-poured-oil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। जमीन के विवाद का निपटारा नहीं होने से परेशान महिला 40 वर्षीय महिला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की।
आसपास मौजूद लोगों ने महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला पुलिस ने पीड़ित महिला को बाद उसके घर पहुंचा दिया। डीएम लोकेश एम ने महिला पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है।
नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के रायपुर खास निवासिनी 40 वर्षीय महिला अनारी देवी पत्नी मेवालाल का पट्टीदारों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पति असहाय हैं।
विज्ञापन
जमीन संबंधी प्रकरण एसडीएम के न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप था कि पट्टीदार उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
महिला बुधवार को तीन बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश करने लगी। इस बीच आसपास मौजूद लोगों की नजर महिला पर पड़ी तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसे महिला पुलिस के हवाले दिया गया।
महिला पुलिस उसे नेबुआ नौरंगिया थाने ले गई और बाद में उसे समझा बुझाकर घर पहुंचा दिया। उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम लोकेश एम ने एसडीएम को महिला के परिवार की स्थिति की जानकारी लेने के लिए गांव भेजा। डीएम ने बताया कि एसडीएम को महिला के गांव भेजकर परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली गई है।
महिला का पट्टीदारी में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। एसडीएम के न्यायालय में यह मामला विचाराधीन है। उन्होंने बताया कि महिला पर प्रशासन को धमकी देकर आत्महत्या करने का प्रयास करने सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।