फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The two sides clash, eight injuredNine

दो पक्षों में मारपीट, आठ लोग घायल

Wed, 04 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
दुदही। बुधवार की सुबह करीब छह बजे मक्का की फसल उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से कई लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

जहां इलाज के बाद तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।  विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बतरौली धुरखडवा निवासी महावीर से गांव के ही कुछ लोगों से काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित जमीन में मक्का की फसल बोई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह कई लोग खेत में पहुंचकर मक्का उखाड़ने लगे। महावीर ने जब इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। इसी बीच महावीर के घर के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट की घटना में एक पक्ष के महावीर 50 वर्ष, रामप्रवेश 35 वर्ष, संतोष 30 वर्ष, सुगान्ती 45 वर्ष, राधिका 40 वर्ष, शांति 50 वर्ष और दूसरे पक्ष के दो लोग मैनेजर 40 वर्ष और कांती 30 वर्ष घायल हो गईं।

सभी घायलों को सीएचसी दुदही लाया गया। जहां से संतोष, शांती और महावीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक का कहना है कि सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed