{"_id":"58275b334f1c1b6729b3b908","slug":"the-labour-of-sugar-mill-died-in-yard","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल मजदूर की मौत, धरना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल मजदूर की मौत, धरना
kushinagar
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। चीनी मिल सेवरही के परिसर में ड्यूटी करने जा रहे एक मजदूर की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ने मृत मजदूर के परिवार को मुआवजा और नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। बाद में मिल प्रबंधन ने विधायक की मांग को मान लिया। धरना समाप्त होने के बाद सेवरही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली हनुमान सिंह गांव निवासी 58 वर्षीय रामानंद गौंड़ पुत्र सहदेव शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे ड्यूटी पर जा रहे थे। चीनी मिल के तौल कांटा के पास अचानक वे गिर पड़े। तबीयत बिगड़ी और लोग जब तक इलाज के लिए कहीं ले जाते, मजदूर की मौत हो गई। मौत की खबर से चीनी मिल परिसर में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अजय कुमार लल्लू, छोटेलाल यादव, एजाज अहमद, अशोक कुशवाहा, अनिरुद्ध गुप्ता आदि घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक मृतक के परिवार के किसी सदस्य को नौकरी पर रखने और उसके परिवार का मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।
बाद में चीनी मिल के कामर्शियल मैनेजर बीएल विजय और मजदूर नेता प्रेमशंकर सिंह भी पहुंच गए। मिल अधिकारियों और विधायक के बीच हुई वार्ता के बाद मिल प्रशासन ने मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने और मुआवजे के रूप में एक लाख दस हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की। इसके बाद विधायक ने धरना समाप्त करते हुए मृतक मजदूर के परिवार को किसान दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान रियाज अहमद, पप्पू जायसवाल, आशीष वर्मा, विकास कुशवाहा, मन्नू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।