{"_id":"575c51054f1c1b8d239c5730","slug":"the-enjoyment-of-many-households-were-shattered-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बिखर गईं कई परिवाराें की खुशियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बिखर गईं कई परिवाराें की खुशियां
कुशीनगर
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
हादसे को देखने मौके पर पहुंचे लोग हादसे का मंजर देखकर कांप उठे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिलनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने हुए हादसे को देखने मौके पर पहुंचे लोग हादसे का मंजर देखकर कांप उठे। चंद मिनट की तेजी में हुए हादसे ने एक साथ कई परिवारों की खुशियां छीन ली।
सोनबरसा गांव के सामने ट्रक से साइड ले रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बाइक पर सवार चारों लोग ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। जब तक चालक ट्रक को रोक पाता सभी पहियों के नीचे कुचलते चले गए।
28 वर्षीय महिला से लगायत तीन साल की मासूम तक का खून जगह-जगह बिखरा पड़ा था। हादसे की जानकारी होते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे लोग एकबारगी मंजर देख सन्न रह गए।
विज्ञापन
अंदाजा लगाया जा रहा था कि ये सभी लोग आसपास के ही हैं। एक साथ चार लोगों के मरने की खबर से इलाके में हाहाकार जैसी स्थिति बन गई थी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी।
लोग हादसे में मरने वालों के विषय में जानने को लेकर बेचैन थे। भीड़ में ही मौजूद एक व्यक्ति ने कपड़ों, गाड़ी के आधार पर इनकी पहचान की और घरवालाें को खबर दी गई। कसया थाने के गांव फुलवापट्टी स्थिति जिस घर में मांगलिक माहौल था वहां खबर पहुंचते ही महिलाओं के विलाप की आवाज आने लगी।