फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The death of the three victims of storm

आंधी-पानी की चपेट में आने से तीन की मौत

Wed, 25 May 2016 11:36 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The death of the three victims of storm
तेज आंधी-पानी से पडरौना के तुलसी आवासीय कालोनी में गिरा पेड़। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बुधवार की शाम आई आंधी और बारिश ने फिर तबाही मचाई। तकरीबन आठ घंटे तक चली आंधी-बारिश के दौरान पडरौना में एक महिला के ऊपर बिजली का पोल गिर जाने से मौत हो गई, जबकि कई घरों के शेड उड़ गए। आंधी-बारिश से बचने के लिए दुकान में छिपी बच्ची के ऊपर कच्ची दीवार गिर जाने से वह मलबे में दब गई। जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इसी तरह नोनियापट्टी सोनबरसा गांव में एक व्यक्ति के ऊपर दीवार गिर जाने से मौत हो गई। अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं में छह लोग घायल भी हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। आंधी ने मक्का और केले की फसल को भी काफी क्षति पहुंचाई है। तकरीबन पांच बजे आई इस आंधी-बारिश के दौरान पडरौना के तुलसी आवासीय कॉलोनी में शनि मंदिर परिसर में स्थित पाकड़ का एक विशाल पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया। इससे तार समेत पोल टूट गया।
विज्ञापन


उसी दरम्यान वहां से गुजर रहीं साहबगंज मोहल्ले की निवासी गायसा देवी पत्नी भरोसी यादव के ऊपर पोल गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नगर में ही राजकीय कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के पास एक घर के ऊपर रखा टिनशेड उड़ गया। हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के अरकपुर गांव के निवासी विनोद राजभर की सात वर्षीय बेटी रागिनी अपनी बहन के साथ गांव के बाहर नहर की तरफ खेल रही थी। शाम के समय आंधी आने पर गांव के सिब्बन लाल की चाय की दुकान में छिप गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच दुकान की कच्ची दीवार और छत भर भराकर गिर गई। रागिनी को मलबे में दबे देख उसकी बहन सपना चिल्लाते हुए घर गई और इस बारे में बताई। जब तक मलबा हटाएं, बच्ची की मौत हो चुकी थी। दुकानदार सिब्बन लाल की 70 वर्षीय पत्नी चंपी देवी, उनकी रिश्तेदारी में आई आठ वर्षीय सपना और उजाला को भी हल्की चोटें आई। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह का कहना था कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

इसी तरह मोतीचक ब्लॉक के लोहेपार में स्थित एक चाय की दुकान का टिनशेड गिर गया, जिससे दुकानदार श्यामबदन, रमेश, प्रियांशु और अनुराग जख्मी हो गए। लोगों की मदद से उन लोगों को अस्पताल भेजा गया। इसके अलावा मथौली एवं अजीजनगर में भी दुकानों के सामने लगे शेड उड़ गए। सड़क के किनारे भी कई पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी सोनबरसा गांव में शाम को आंधी-बारिश के दौरान दीवार गिर गई, जिसमें 60 वर्षीय दीनानाथ राव दब गए। परिवार के लोग आनन फानन में उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के अमवा महंत गांव निवासी चन्नर शर्मा आंधी-बारिश से बचने के लिए टिनशेड वाले घर में छिपे थे, तभी टिनशेड उड़कर उनके सिर में घुस गया। उनके पैर भी कई जगह कट गए। परिवार के लोग उन्हें फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार आंधी-बारिश से क्षेत्र में केले और मक्का की फसलों को काफी नुकसान हुआ। कई पेड़ हाइवे पर गिर गए। इस बीच हाइवे पर करीब आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा।

कई दुकानों और घरों के शेड भी गिर गए। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार आंधी-बारिश से कप्तानगंज और आस-पास के इलाकों में लोगों को परेशानी हुईं। दुकानों और घरों में धूल भर गई। थाना क्षेत्र के इंदरपुर चौराहे पर बरवा खास गांव के 45 वर्षीय धर्मेंद्र के ऊपर एक बोर्ड गिर गया। सूचना मिलने पर पहुुंचे जिला पंचायत सदस्य पंचम सिंह ने उन्हें अपने वाहन से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां धर्मेंद्र का इलाज चल रहा है।  तरयासुजान प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में आंधी के कारण लोगों को काफी असुविधा हुई।

मस्जिदिया टोला निवासी अजरुदीन उम्र 21 वर्ष अपने मवेशियों को सुरक्षित जगह पर बांध रहे थे, तभी एक विशाल पेड़ उनके ऊपर गिर गया, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके अलावा कई लोगों के फूस के घर और टिनशेड को भी नुकसान पहुंचा। खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के कारण खड्डा कस्बे की सब्जी मंडी में निर्माणाधीन एक मकान की छत से छड़ गिर गया, जिससे वहां सब्जी बेच रहे घूर उम्र 60 वर्ष निवासी अहिरौली, सुमित्रा उम्र 50 वर्ष निवासी खड्डा और उदयभान उम्र 40 वर्ष निवासी खड्डा घायल हो गए। तीनों को खड्डा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें घूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।


बड़ी गंडक के उस पार के गांव बसंतपुर में पारस के घर पर बरगद का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनके घर के लोग बाल-बाल बचे। घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। रुदलापुर गांव में भी आंधी से छह घरों को नुकसान पहुंचा। कई पेड़ सड़क पर गिर गए, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed