{"_id":"9a3844b846ccb3ad7b8e7bb2a9438a13","slug":"the-death-of-a-young-man-from-being-hit-by-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत
kushinagar beauro
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छितौनी। मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन करके बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को बृहस्पतिवार की शाम एक मालवाहक ने पीछे से टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महराजगंज जिले के हनुमानगढ़ी निवासी 32 वर्षीय सोहन मद्धेशिया और 30 वर्षीय छट्ठू मद्धेशिया दोस्त थे। बृहस्पतिवार को बाइक से दोनों मदनपुर देवी मंदिर में दर्शन करने आए थे। पूजा करने के बाद दोनों बाइक से ही घर वापस लौट रहे थे। शाम को तकरीबन 6.30 बजे सालिकपुर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक मालवाहक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दोनों युवक को गंभीर चोटें आईं। बाइक चला रहे सोहन मद्धेशिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे छट्ठू मद्धेशिया को पहले खड्डा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहां छट्ठूू की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। सोहन मद्धेशिया एक दवा कंपनी में एमआर का काम करते थे। खड्डा के एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।