{"_id":"332e641e789e1a45b20822ddc15f2484","slug":"the-death-of-a-newly-married-woman-burnt-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी नवविवाहिता की मौत
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल वनवीरपुर के सिधुवा बांगर टोले में 24 दिसंबर को संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। विवाहिता के पिता ने तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
पडरौना के लाजपतनगर मोहल्ले के रहने वाले रामदुलारे गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी नीलम की शादी बीते 12 फरवरी 2015 को जंगल वनवीरपुर निवासी मनोज गुप्ता के साथ हुई थी।
कुछ दिन तक सब कुछ ठीकठाक रहा, लेकिन इसी बीच उसके ससुराल के लोग दहेज में चार पहिया वाहन का मांग करने लगे। इसकी जानकारी उनकी बेटी ने कई बार उन्हें दिया तो वह कुछ रिश्तेदारों के साथ वहां गए। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर चार पहिया वाहन देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद से उनके बेटी को ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे, इसकी जानकारी भी उसने दी थी। रामदुलारे ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर को ससुराल के लोगों ने उनकी बेटी के पर केरोसिन डालकर जला दिया।
इसके बाद आनन-फानन में उसे ले जाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। इसकी जानकारी हुई तो वह अस्पताल में पहुंचे, वहां नीलम होश में थी और उसने पूरी बात बताई। 28 को नीलम के ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ले जाने के लिए रेफर कर दिए और उनको साथ ले जाने से मना कर दिया। बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई और ससुरालियों ने चुपके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। नीलम के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।