{"_id":"106aee508fa1268fa775aa4614facf78","slug":"the-body-of-a-women-with-a-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का शव रखकर हंगामा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का शव रखकर हंगामा किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही। शनिवार को सुबह छह बजे दशहवा गांव में एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक पर इलाज कराने के बाद एक 50 वर्षीया महिला की मौत हो गई।
इसके बाद महिला के घरवाले क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा खड़ा कर दिए। करीब तीन घंटे तक चले हंगामा के बाद आसपास के लोगों ने समझौता कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया।
बरवापट्टी थानाक्षेत्र के चकदहवा निवासी कांती देवी पत्नी त्रिवेणी उम्र 50 वर्ष को शनिवार की सुबह पीठ में दर्द होने लगा। इलाज कराने के लिए उनके बेटे कमल और अंबिका ने दशहवा स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक पर ले गए। आरोप है कि डॉक्टर ने महिला की नस में इंजेक्शन लगाया।
लगभग 10 मिनट बाद महिला के मुंह से झाग निकलने लगा और वह बेहोश हो गईं। इसके बाद डॉक्टर ने आनन-फानन में महिला को अपनी बाइक से धोबीघटवा चौराहे पर ले गया और वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर देख घरवाले उन्हें टेपों से दुदही सीएचसी पर ले गए, वहां डॉक्टर ने कांती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहां से शव लेकर घरवाले आरोपी डॉक्टर की क्लिनिक पर पहुंचे तो वह भाग गया। नाराज लोगों ने क्लिनिक के सामने शव रखकर हंगामा कर दिया।
करीब तीन घंटे तक वहां हंगामा होता रहा। हालांकि गांव के लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को रफा-दफा करा दिया। एसओ निर्भय सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सिपाही भेजे गए थे। लेकिन महिला के घरवाले कोई कार्रवाई कराना नहीं चाहते हैं।