{"_id":"87040f46aae7f16c847b30b81edbc1b8","slug":"teenager-stabbed-in-brawl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में किशोरी पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में किशोरी पर चाकू से हमला
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sun, 27 Dec 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थानाक्षेत्र के सिधावट खास गांव में रविवार को सुबह जमीन के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने एक किशोरी पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। घरवाले किशोरी का इलाज कराने के बाद उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर महिला सहित दो लोगों पर केस दर्ज कराया।
सिधावट खास गांव के निवासी शारदा और सत्तन के बीच काफी दिनों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस मामले में बीते 23 नवंबर को पुलिस ने दोनों पक्ष में समझौता कराया था। शारदा का आरोप है कि उनकी बेटी रेनू सुबह सब्जी तोड़ने गई थी। वहा सत्तन और उसकी पत्नी ने उसके ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
इतना ही नहीं जब वह जान बचाकर भागने लगी तो दोनों लोगों ने दौड़ाकर पिटाई की। रेनू के चिल्लाने पर घरवाले पहुंचे और घायलावस्था उसे सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।