{"_id":"0d6fb6defdfdb74e70aed0321d92a0e7","slug":"teenager-accused-of-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थानाक्षेत्र की एक किशोरी ने अपने पड़ोसी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने शनिवार को अपनी मां के साथ थाने में जाकर तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित के मुताबिक उसका पड़ोसी, जो चार बच्चों का पिता है, उस पर गलत निगाह रखता था। अक्सर वह काफी समय से फब्तियां कसता रहता था।
शुक्रवार की रात शौच के लिए खेत की ओर जाते समय सुनसान जगह पर खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी के मुताबिक आरोपी ने पहले तो उसे प्रलोभन दिया और नहीं मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में एसओ हनुमानगंज श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की जा रही है।