फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tantrik beaten

अश्लील बात करने में तांत्रिक की पिटाई

Mon, 07 Nov 2016 10:47 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 07 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
दुदही। एक महिला की सूनी गोद भरने के बहाने उसे अपने जाल में फंसाकर अश्लील बात कर रहे तांत्रिक को महिला के घरवालों ने सोमवार को पकड़कर पीटा। इस तांत्रिक को विशुनपुरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। तांत्रिक महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति विदेश में है। संतान के लिए महिला ने डॉक्टरों के अलावा सोखा और तांत्रिकों से भी संपर्क किया था। कुछ दिन पहले महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के रहने वाले एक तांत्रिक ने महिला को तंत्र साधन के बल पर संतान की इच्छा पूरी होने का झांसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। महिला के अनुसार तांत्रिक ने उससे अनुष्ठान के लिए 10 हजार रुपये खर्च बताकर दो हजार रुपये एडवांस लिया था। इसके बाद मोबाइल पर अश्लील बातें करने लगा और अनुष्ठान के लिए अकेले आने को कहा। सोमवार को उसने महिला को दुदही बाजार में बुलाया था। शक होने पर महिला ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। तांत्रिक के कहे अनुसार सोमवार को दोपहर बाद महिला दुदही बाजार पहुंची। वहां तांत्रिक मिला और उसे कुछ समझा ही रहा था कि महिला के घरवाले पहुंच गए और उसकी पिटाई करने लगे। इसकी सूचना पाकर विशुनपुरा पुलिस पहुंची। महिला की शिकायत के आधार पर सिपाही उस तांत्रिक को पकड़कर थाने ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed