फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   store 40 thousand cash and silver coins stolen.

दुकान से 40 हजार नकदी व चांदी के सिक्के चोरी

Thu, 01 Feb 2018 12:06 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 01 Feb 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
store 40 thousand cash and silver coins stolen.
‌बिख्‍ारा सामान - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
दुदही। कुश्‍ाीनगर ‌‌जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान से मंगलवार की रात में 40 हजार रुपये नकद व चांदी के सात सिक्के चोरी हो गए। सुबह दुकानदार को इसकी जानकारी हुई। दुकानदार ने विशुनपुरा पुलिस को वारदात की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पडरौन मडुरही जिरात निवासी विशुनी कुशवाहा ने दुदही बाजार में केन यूनियन के बगल में स्थित एक मकान में हार्डवेयर की दुकान खोल रखी है। बुधवार की सुबह विशुनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखे 40 हजार रुपये नकद व सात चांदी के सिक्के भी चुरा लिए गए थे। अभी सोमवार की रात ही पांच दुकानों में चोरी की घटना हुई थी। अब हार्डवेयर की दुकान में चोरी से अन्य दुकानदार भयभीत हो गए हैं। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस घटनाओं का खुलासा करने में विफल है। रात को गश्त में भी लापरवाही बरती जाती है, जिससे चोर आराम से घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि हार्डवेयर की दुकान में चोरी की सूचना है। मामले की जांच कराई जा रही है। चोरों को जल्दी पकड़ने के लिए प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed