फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Some interrogate suspects released

कुछ संदिग्धों से पूछताछ जारी

Thu, 21 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खड्डा। सोमवार को जिले की सीमा के करीब एसबीआई के 20 लाख रुपये और दो बाइक लूटने वाले लुटेरों तक पुलिस चौथे दिन भी नहीं पहुंच पाई। हालांकि शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है।
विज्ञापन


इन संदिग्धों और कैश वाहन के ड्राइवर से पुलिस ने पूछताछ की। बृहस्पतिवार को घटनास्थल से कैश वाहन और जिससे बदमाश आए थे, उन्हें हटा दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जो साक्ष्य एकत्र किया है, उसके आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। पुलिस का दावा है कि लुटेरे जल्द गिरफ्त में होंगे। सोमवार को एसबीआई की पडरौना शाखा से 20 लाख रुपये बिहार के मधुबनी की शाखा में ले जाते वक्त घटना हो गई थी।
विज्ञापन


रास्ते में बदमाशों ने सुरक्षा में लगे गार्ड को गोली मार बंदूक लूट ली। उसके बदमाश कैश बाक्स और दो राहगीरों की बाइक लूटकर भाग गए थे। सीमा पर दिनदहाड़े इस घटना बिहार के बगहा और कुशीनगर में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में बगहा के डीएसपी रामचंद्र राजगुरु की अगुवाई में टास्क फोर्स बना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई। इस मामले के पर्दाफाश के लिए कुशीनगर पुलिस के स्वॉट टीम सहित कई तेजतर्रार पुलिस के जवान लगाए गए। बावजूद इसके पुलिस को अब तक कोई खास सफलता नहीं मिली है।


अब तक पुलिस बस यह पता लगाने में कामयाब रही है कि जिस गाड़ी से बदमाश आए थे, वह महराजगंज की थी और उस पर जो नंबर लिखा था, वह बाइक का निकला।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैश वाहन के चालक से पूछताछ के बाद शक के आधार पर कुछ और लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ हो रही है। एसपी बगहा आनंद कुमार सिंह का कहना है कि शीघ्र ही लुटेरे पकड़े जाएंगे और कैश भी बरामद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed