फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   so suspended, enquiry

एसओ निलंबित, मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश

Fri, 14 Oct 2016 10:59 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 14 Oct 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
so suspended, enquiry
अपराध - फोटो : santosh verma
पडरौना
विज्ञापन

 विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को लेकर जाते समय कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली बाजार में बृहस्पतिवार को हुए बवाल को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इस घटना के लिए दोषी मानते हुए कुबेरस्थान के एसओ को निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर इसकी जांच करेंगे। दोनों वर्गों के बीच आपसी सौहार्द पुन: कायम करने के लिए डीएम और एसपी दूसरे दिन भी बतरौली बाजार में रहे और दोनों वर्गों के लोगों के साथ बैठक की।
बृहस्पतिवार को बतरौली बाजार, रानीगंज और विशुनपुरा सहित अगल-बगल गांवों की दुर्गा प्रतिमाएं कुबेरस्थान के भूपसागर पोखरे पर विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थीं। दिन के करीब ढाई बजे बतरौली बाजार में एक धर्मस्थल के पास मूर्तियों के पहुंचने पर दूसरे वर्ग के लोगों ने रोक दिया था। कुछ पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में दोनों वर्गों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया था। अनियंत्रित भीड़ ने दुकानों और घरों में लूटपाट के बाद आगजनी भी की थी। भगदड़ मच जाने के बाद एक घर से हवाई फायरिंग से स्थिति और बिगड़ गई थी। यहां तक कि एक बाइक भी फूंक दी गई थी। घटनास्थल पर डीएम शम्भु कुमार, एसपी दीपक कुमार भट्ट, एएसपी लालसाहब यादव, सीओ सदर शशिशेखर सिंह कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे थे। उसके बाद धीरे-धीरे स्थिति नियंत्रित हुई थी। देर रात तक पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर 30 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया। 
विज्ञापन

पुलिस ने अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में एसपी ने कुबेरस्थान थाने के एसओ अरविंद कुमार मिश्र को निलंबित कर दिया। उनकी जगह पीआरओ अनिल दुबे को एसओ बनाया गया है। दूसरी ओर डीएम शम्भु कुमार ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया है। डीएम और एसपी दोनों वर्गों के बीच सौहार्द पुन: कायम करने के लिए शुक्रवार को भी बतरौली बाजार में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दुर्गा प्रतिमा को लेकर बतरौली में हुई घटना के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश दिया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर संजीव रंजन को जांच सौंपी गई है। उन्हें जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 15 दिनों की मोहलत दी गई है। वहां शांति व्यवस्था पुन: बहाल करने के लिए स्वयं रुककर दोनों वर्गों के लोगों से लगातार वार्ता की जा रही है।

शम्भु कुमार, डीएम।
कोट
बतरौली बाजार की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। कुबेरस्थान थाने के एसओ अरविंद कुमार मिश्र स्थिति को संभाल नहीं पाए और घटना की सूचना भी उन्होंने समय पर नहीं दी। इसलिए उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों वर्गों के लोगों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक की गई।
दीपक कुमार भट्ट, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed