{"_id":"151d05c7e8d545424cf1c4d362aee48d","slug":"six-arrested-including-the-head-of-the-husband-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पति सहित छह गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के पति सहित छह गिरफ्तार
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। मेहड़ा गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष के मामले में घायलों के परिवारवालों की तहरीर पर दोनों तरफ से पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में प्रधान के पति दोनों पक्षों से छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों आमने-सामने हो गए थे। दोनों में जमकर मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
एक तरफ से रामदुलारे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने बलवा सहित जानलेवा हमला के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं प्रदुम्न गोड़ की तहरीर पर प्रधान के पति सहित नौ लोगों पर बलवा, जानलेवा हमला के साथ ही एसटी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
दोनों तरफ से छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसआई अरविंद मिश्रा ने बताया कि प्रधान के पति रामकृपाल, प्रहलाद और दूसरे पक्ष के रामाश्रय, महेश, प्रदुम्न और वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया है।