{"_id":"32435703d0c5c60d97d55c174102b6c0","slug":"shoplifter-fled-with-money-from-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्का बैंक से रकम लेकर भागा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्का बैंक से रकम लेकर भागा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के एक बैंक में सोमवार को दिनदहाड़े एक ग्राहक से रुपये छीनकर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर मिलने पर थाना प्रभारी ने बैंक पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में कोटवा करजही निवासी रामबिलास सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे रुपये निकालने आये थे। वह कैश काउंटर से 25 हजार रुपये लेने के बाद एक किनारे खड़े होकर रुपये गिनने लगे। इसी दौरान पीछे खड़े एक युवक ने हाथ से रुपये छीन लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते युवक रुपये लेकर भाग गया। कुछ लोगों ने बताया की युवक काफी देर से बैंक के आसपास घूम रहा था। रुपये लेने के बाद युवक बाइक से कसया की ओर चला गया। बाद में पीड़ित ने मधुरिया पुलिस चौकी पर तहरीर दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना जानकारी मिलने पर तुर्कपट्टी थाना प्रभारी अनिल दुबे ने बैंक पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। बैंक में जाकर जांच की गई है। जल्द ही रुपये छीनकर भागने वाले पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।