{"_id":"5923210b4f1c1b4d6a536e85","slug":"sank-youngster-body-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे किशोर का शव देर रात घर आया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डूबे किशोर का शव देर रात घर आया
kushinagar
Updated Mon, 22 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
घ्ाटना
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान।
रविवार को बिहार के बगहा के पास गंडक नदी में डूबकर मरे पिपरासी गांव के 14 वर्षीय किशोर का शव देर रात घर आया। सुबह गांव के बाहर शव को दफना दिया गया।
इस गांव निवासी सत्येंद्र पांडेय का पुत्र विशाल गांव के एक दोस्त के साथ उसकी रिश्तेदारी में बगहा गया था। वहां रविवार को गंडक नदी में नहाते वक्त विशाल की डूबने से मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंची बगहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। विशाल की मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात ही शव पिपरासी लाया गया। मां प्रियंका, पिता सत्येंद्र पांडेय, बहन बबली तथा भाई विष्णु की चीख-पुकार से गांव के लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। रोते-बिलखते परिजनों ने सोमवार की सुबह विशाल के शव को दफना दिया।