फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape with the teenager who had gone broke the sugarcane

गन्ना तोड़ने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 11 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rape with the teenager who had gone broke the sugarcane
क्राइम - फोटो : amar ujala
हाटा।  कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने खेत में गन्ना तोड़ने गई किशारी के साथ  एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की बताई जा रही है। इस मामले में पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही आरोपी गांव से गायब बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


हाटा कोतवाली पुलिस को पीड़िता के चाचा की तरफ से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उनकी 14 वर्षीया भतीजी शनिवार को दोपहर के समय अपने ही खेत में गन्ना तोड़ने गई थी। इस दौरान  25 वर्षीय विनीत वहां पहुंचा और किशोरी को गन्ने के खेत में खींच ले गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वह भाग निकला। आरोपी के चंगुल से छूटकर बदहवास पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां से पूरी घटना बताई। परिवार के लोगों ने तत्काल 100 नंबर पर फोन करके सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची लेकिन आरोपी नहीं मिला। रविवार को तहरीर के आधार पर मिलने के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी विनीत के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहा है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed