फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police smash last to know

पुलिस को लूट की भनक तक नहीं

Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। सोमवार की रात स्वर्ण व्यवसायी के साथ जहां लूट हुई, वहां से पुलिस चौकी की दूरी लगभग 300 मीटर है। लेकिन पुलिस को घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

अलबत्ता घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस की तरफ से यह कहना था कि यदि पीड़ित ने इसकी सूचना समय से दे दी होती तो बदमाशों की घेराबंदी की जा सकती थी।
एसपी सहित कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के सोहंग गांव के निवासी रवींद्र वर्मा की फाजिलनगर में आभूषण की दुकान है।
सोमवार की देर शाम दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। साथ में उनके गांव के छोटे वर्मा भी थे। रवींद्र के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के आभूषण थे। रात के आठ बजे जैसे ही वह जोकवा बाजार ओवरब्रिज से  अपने गांव की ओर मुड़े, दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने हथियार के बल पर नकदी और आभूषण लूट लिए। साथ ही उनके गले की चेन और दो मोबाइल भी लूट ले गए। घटनास्थल से पुलिस चौकी की दूरी लगभग 300 मीटर है, लेकिन पुलिस इस घटना से बेखबर रही। पीड़ित की तरफ से एक घंटे बाद जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो उसे जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस अफसोस जताती रह गई। देर रात एसपी अतुल शर्मा, एएसपी लाल साहब यादव और सीओ विनय सिंह पीड़ित से मिले। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद चौकी इंचार्ज संजय मिश्र और एसओ अनिल कुमार दुबे से घटना की जानकारी ली।

इस संबंध में चौकी इंचार्ज का कहना था कि वारदात की तुरंत सूचना मिली होती तो रूट के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया होता। पुलिस अपना काम शुरू कर दी है। जल्दी ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed