फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people were injured in the assault, five

मारपीट में नौ लोग घायल, पांच रेफर

Wed, 04 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
कसया। सबया गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। लोगों ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर भी चलाया। मारपीट में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी लोगों को गांववालों ने सीएचसी पर पहुंचाया, लेकिन पांच की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। ईंट लगने से एक चार पहिया वाहन और दो बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

कसया थानाक्षेत्र के ग्राम सबया के रहने वाले प्रदीप सिंह और हरिश्चंद्र सिंह के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह प्रदीप विवादित जमीन की जुताई कराने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी हरिश्चंद्र को हुई तो उन्होंने जुताई रोकने को कहा।
इसको लेकर दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए। हालांकि लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। लेकिन दोपहर बाद लगभग दो बजे दोनों पक्ष के लोग दोबारा आमने-सामने हो गए और मारपीट होने लगी।
दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चलाया गया। इस दौरान एक पक्ष से सच्चिदानंद सिंह, विद्यावती देवी, प्रदीप सिंह, शालू और दूसरे पक्ष से टुल्लू सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, मधुबाला, गोरख सिंह और शिवनारायण सिंह घायल हो गए।

सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे और सभी लोगों को सीएचसी पहुंचाया। एसओ ज्ञानेंद्र नाथ शुक्ल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed