{"_id":"57e176034f1c1b8341a8301a","slug":"ornaments-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख के आभूषण लेकर उचक्के फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख के आभूषण लेकर उचक्के फरार
kushinagar
Updated Tue, 20 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
हाटा। कस्बे के आर्य समाज मंदिर के बगल में स्थित आभूषण की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे उचक्के करीब 200 ग्राम वजन के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। हतप्रभ दुकानदार ने शोर मचाया, तब तक उचक्के ओझल हो चुके थे। हाटा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
हाटा कस्बा निवासी उमाशंकर वर्मा की आर्य समाज मंदिर के बगल में आभूषणों की दुकान है। मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे वे अकेले ही दुकान पर बैठे थे। उमाशंकर के अनुसार दो युवक दुकान पर आए और सोने के कुछ आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने तिजोरी में रखे आभूषणों के कई डिब्बे निकाल कर पसंद करने के लिए उन लोगों के आगे रख दिया। कुछ और आभूषण निकालने के लिए पीछे मुड़े, तब तक युवकों ने सामने रखे करीब 200 ग्राम वजन के सोने के आभूषण भरा डब्बा उठाकर तेजी से दुकान के बाहर खड़ी दो बाइकों पर बैठ कर भाग निकले। हतप्रभ दुकानदार ने बाहर निकलकर शोर मचाया तो बाइक सवार ओझल हो गए थे। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। दुकानदार की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बाद में दुकानदार ने हाटा कोतवाली पहुंचकर वारदात से संबंधित तहरीर सौंपी। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। मामले की छानबीन की जा रही है।