{"_id":"57e56c8a4f1c1bda75a82249","slug":"one-person-injured-in-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी
kushinagar
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी/कुशीनगर
थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव में सरकारी राशन की दुकान को लेकर शुक्रवार की शाम हुई फायरिंग में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। फायरिंग के बाद भाग रहे हमलावरों में से दो को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कालेज गोरखुपर के लिए रेफर कर दिया।
कुरमौटा गांव और उसके टोला श्रीपतखांड व दमवतिया में काफी वर्षों से अमवा दूबे गांव के कोटेदार धर्मेंद्र यादव राशन आदि बांटते आ रहे हैं। बीते ग्राम पंचायत चुनाव के बाद से ही राशन की दुकान को हासिल करने को लेकर कुरमौटा गांव के दो पक्षों में तनातनी चल रही है। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे एक पक्ष के सूर्यप्रताप गांव के निकट मशानडीह चौराहे पर एक साइकिल की दुकान पर बैठे थे। इसी बीच बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और कोटे की दुकान को लेकर कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। विवाद के दौरान ही एक व्यक्ति ने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सूर्यप्रताप को लगी और वह गिर पड़ा। शोर सुनकर चौराहे व गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दो हमलावरों को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूर्यप्रताप के परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे तुर्कपट्टी एसओ राणा राजेश सिंह ने भीड़ की पिटाई से घायल हुए दोनों हमलावरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। कुछ देर बाद सीओ सदर शशिशेखर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस को घटना स्थल से दो खाली कारतूस भी मिले हैं।
इस संबंध में एसओ का कहना है कि किसी तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना पर निगाह रखे हुए है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जायेगी ।