{"_id":"9648404e29c818fc1b50921f1d2d9acd","slug":"one-killed-in-road-accidents-two-injured-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल
kushinagar beauro
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पचफेड़ा में ब्रह्मस्थान के पास दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
एक युवक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसके साथी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक अन्य हादसे में कसया थानाक्षेत्र के जानकीनगर चौराहे के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को पचफेड़ा गांव के ब्रह्मस्थान के पास दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई।
इस हादसे में कसया थानाक्षेत्र के सोहनरिया गांव के निवासी 25 वर्षीय बैजू ऊर्फ बैजनाथ यादव और गांव के पूर्व प्रधान छेदी यादव का 26 वर्षीय बेटा सुमंत यादव बाइक से कसया आ रहे थे। पचफेड़ा ब्रह्मस्थान के पास कसया से पडरौना जा रही बाइक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
इस हादसे में बैजू और सुमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों सुकरौली के निकट पहुंचे ही थे कि बैजू की मौत हो गई, जबकि सुमंत का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
दूसरा हादसा कसया थानाक्षेत्र के जानकीनगर चौराहे के निकट हुआ। साड़ी खुर्द निवासी आलिम अंसारी बुधवार की देर शाम कसया से टेंपो लेकर घर जा रहे थे, जानकीनगर चौराहे के पास कुत्तों के आगे आ जाने से टेंपो रोकते समय पलट गया था।
उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में कसया के एसओ ओपी राय का कहना था कि बैजू की मां रुखिया देवी की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।