{"_id":"f5b0f2d742c6f941c47c6eeded2bbbcc","slug":"one-killed-in-road-accident-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के बाबूराम सेमरा गांव निवासी चंदर यादव की बृहस्पतिवार की दोपहर हादसे में मौत हो गई।
वह गांव के ही बेलवा टोले पर से जिला व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मतदान के बाद वापस घर लौट रहे थे। 68 वर्षीय चंदर सेमरा टोला पर रहते थे। गांववालों के मुताबिक अधिक उम्र की वजह से उन्हें कम सुनाई देता था। बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव में मतदान करने वह बेलवा टोले पर बनाए गए मतदेय स्थल पर गए हुए थे।
बुधवार की रात से जारी बूंदाबांदी के कारण रास्ते में फिसलन थी। पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन की आवाज सुनकर उन्होंने किनारे हटने की कोशिश की लेकिन अचानक उनका पैर फिसल गया।
चालक ने ब्रेक लगाया किंतु फिसलन की वजह से वाहन सरकता हुआ चंदर यादव को चपेट में ले लिया। परिवार के लोग घायल बुजुर्ग को लेकर पडरौना गए। जहां डॉक्टर ने चंदर यादव को मृत घोषित कर दिया।