फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one died by current] many burnt

करंट से एक की मौत, कई झुलसे

Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 14 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
one died by current] many burnt
बिजली - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज/हाटा। मंगलवार की शाम को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू गांव के अधिकांश घरों में प्रवाहित हुई 11 हजार वोल्ट की करंट के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई तथा दर्जन भर लोग झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। झुलसे लोगों का इलाज कप्तानगंज सीएचसी समेत कई प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। मृत युवक देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के गांव बालकुआं का निवासी था, जो इस गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में सहयोगी पंडित के तौर पर आया हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात आई तेज आंधी व बारिश से बड़हराबाबू गांव में ट्रांसफार्मर के पास एक तार टूटकर लटक रहा था। शाम करीब चार बजे आपूर्ति शुरू होते ही अचानक घरों में हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा। उस वक्त गांव के चंद्रशेखर पांडेय के यहां श्रीमद्भागवत कथा चल रही थी। माइक पर कथा सुना रहे कथा वाचक पिपराइच निवासी गणेश उपाध्याय को झटका लगा तो बगल में बैठकर परायण पाठ कर रहे पंडित अरुणेश उर्फ पिंटू पांडेय (32) माइक हटाने गए और उसी में चिपक गए। तब तक गांव के अन्य घरों में भी लोगों को हाई वोल्टेज करंट का झटका लग चुका था। पूरे गांव में अफरा-तफरी मची हुई थी।
विज्ञापन


आनन-फानन पंडित अरुणेश समेत अन्य लोगों को लेकर लोग इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने अरुणेश को मृत घोषित कर दिया। लोगों के अनुसार गांव के राजकुमार, मोहम्मद इस्लाम, राधेश्याम शर्मा, मुहम्मद सैना, रंभा, कुरैशा खातुन, खुश्बूद्दीन, ग्यासुद्दीन, मरीना खातुन, नूरहसन, विरेंद्र शर्मा समेत कई अन्य लोग भी झुलस गए हैं। इनमें से कुछ का इलाज कप्तानगंज सीएचसी पर तो कुछ का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। इस संबंध में कप्तानगंज के एसओ चौथीराम यादव का कहना है मामले की जानकारी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed