{"_id":"f759dd189321c1b2b1fed3100177134d","slug":"old-man-molesteted-old-lady-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग ने वृद्ध महिला से छेड़खानी की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग ने वृद्ध महिला से छेड़खानी की
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
60 साल की महिला ने 70 साल के एक शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने मे तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वाकया खड्डा इलाके के एक गांव का है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की वृद्ध महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्हीं के गांव के रहने वाले एक बुजुर्ग उनके ऊपर बुरी नजर रखते हैं। आरोप है कि बुजुर्ग कई बार छेड़खानी कर चुके हैं।
मना करने पर धमकी देते हैं। पीड़ित के अनुसार दो दिन पहले आरोपी उन्हें अकेला पाकर अश्लील हरकत करने लगा। वृद्धा किसी तरह से उसके चंगुल से निकल पाई। उन्होंने शनिवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस बारे में हनुमानगंज के एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।
पीड़िता और आरोपी काफी उम्रदराज हैं, इस लिए इस संवेदनशील मामले के हर पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।