फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Money Of 50 toilet construction embezzled

50 शौचालयों के धन का गोलमाल

Sat, 06 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली विकास खंड के गांव मुंडेरा का डीएम लोकेश एम ने शनिवार को सीडीओ केदार नाथ सिंह, एसपी अतुल शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती, डीडीओ वीके पाठक के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 50 शौचालय निर्माण की धन राशि का गबन का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन

गांव में डीएम के पहुंचने पर गांव के बहुत से लोगों ने शिकायत किया कि उन लोगों के नाम से स्वीकृत शौचालय का रुपया पूर्व ग्राम प्रधान और पूर्व सेक्रेटरी अनिरूद्ध प्रसाद ने निकाल लिया लेकिन उनके शौचालय का निर्माण नहीं कराया।
विज्ञापन

इस डीएम ने वर्तमान सेक्रेटरी से जब जानकारी ली तो पता चला कि वर्ष 2014-15 में लोहिया गांव में चयनित इस गांव में 90 शौचालय के निर्माण के लिए धन भेजा गया गया था। इसमें से गांव में मात्र 40 शौचालयों का ही निर्माण कराया गया। शेष 50 शौचालयों की धनराशि तात्कालीन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने खाते से निकाल कर उसका गबन कर लिया है। मामला प्रकाश में आते ही डीएम ने उस समय गांव में तैनात रहे सेक्रेटरी अनिरूद्ध प्रसाद को निलंबित करने का निर्देश डीपीआरओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथा उस समय ग्राम प्रधान रही सुधा देवी को धन की रिकवरी के लिए कारण बताओ नोटिस देते हुए, रिकवरी नहीं देने पर एफआईआर करने का निर्देश डीडीओ को दिया गया।
गांव में भ्रमण के दौरान लोगों ने डीएम से शिकायत कर बताया कि ग्राम सभा के पोखरे पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया है। जिस पर डीएम ने लेखपाल से कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया।
गांव में बने लोहिया आवास को भी डीएम ने देखा और उसकी स्थिति संतोषजनक पाया। गांव में जगह-जगह गंदगी देख कर डीएम ने सफाई कर्मचारी के बारे में गांव के लोगों से पूछा तो बताया गया कि वह गांव में कम ही आता है।
जिस पर डीएम ने उसे भी निलंबित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा संपर्क मार्ग को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग और बिजली के पोल तार बदलने के लिए बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया।

डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने सेक्रेटरी और सफाई कर्मचारी को निलंबित कर निलंबन पत्र जारी कर दिया। निरीक्षण के दौरान कई अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed