{"_id":"e10daaa282ff7011d24264dd15f5d86e","slug":"married-women-dead-body-found-in-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव शौचालय में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव शौचालय में मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
Updated Mon, 29 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगंज थाना के बगल के गांव बोधीछपरा में बीती रात 23 वर्षीया एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोधी छपरा के रहने वाले तूफानी यादव की 23 वर्षीय पुत्री रिंकी की शादी जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा ग्रामसभा के इंद्रासन यादव के पुत्र रामध्यान के साथ 9 मार्च 2014 में हुई थी।
विवाह के चार माह तक ससुराल रहने के बाद अपने भाई कमलेश के साथ मायके आ गई। तब से वह ससुराल नहीं गई।
सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे रिंकी का शव घर के शौचालय में पाया गया। उसका शरीर जला हुआ था। उधर, रिंकी के भाई कमलेश की तरफ से हनुमानगंज थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि शादी के चार माह बाद वह उसके साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
उसके बाद मायके में ही थी। बीते 27 फरवरी को वह ट्रैक्टर से खेत जोतने गया था। पिता तूफानी पशु चराने गए थे। घर आने के बाद जब शौचालय की तरफ गए तो उसमें उसकी बहन रिंकी का शव मिला।
उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर शौचालय में पहुंचकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि शव शौचालय में पड़ा है और आगे की कार्रवाई करने का कष्ट करें।
इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश यादव का कहना था कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।