{"_id":"56ec3e0f4f1c1b40468b4878","slug":"married-killed-in-mysterious-circumstances-ramkola","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
कुशीनगर
Updated Fri, 18 Mar 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। थानाक्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव के मंझरिया टोले में बृहस्पतिवार की रात 25 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
सुसराल वाले रात में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मायकेवाले भी पहुंच गए। उनके पहुंचते ही लोग विवाहिता का शव खेत में छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विवाहिता का पति बाहर नौकरी करता है। रामकोला थानाक्षेत्र के कुस्महा टोला कतरौन निवासी सुभाष की बेटी सोनी की शादी दो वर्ष पहले पिपरा खुर्द के टोला मंझरिया निवासी सुक्खल खटिक के बडे़ बेटे सुनील से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात सोनी ससुराल में थी जबकि पति लुधियाना में नौकरी करता है।
बृहस्पतिवार को रात में सोनी की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उस दौरान घर में सोनी की सास, ससुर और ननद घर पर मौजूद थीं। मौत की सूचना ससुराल पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे सोनी के पिता को दी।
विज्ञापन
सोनी के पिता सुभाष परिवार के लोगों के साथ रात करीब 11 बजे पहुंचे तो वहां शव नहीं था। उधर, इसकी भनक जब ससुराल के पक्ष के लोगों को लगी तो शव खेत में छोड़कर भाग गए।
इसके बाद सुभाष ने इसकी सूचना रामकोला थाने पर दी। इस संबंध में एसओ सौदागर राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।