फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   in widow beaten matter two sent jail

विधवा की पिटाई में दो को जेल

Wed, 03 Aug 2016 11:06 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 03 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
in widow beaten matter two sent jail
crime - फोटो : demo pic
जटहा बाजार। पडरी पिपरपाती गांव में एक विधवा को टोना-टोटका का आरोप लगाकर पिटाई करने के मामले में बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पडरी पिपरपाति गांव में सोमवार की सुबह एक वृृद्ध विधवा महिला फूल तोड़ने गांव के ही एक व्यक्ति के दरवाजे पर गई थी। आरोप था कि आरोपी महिला को देखते ही अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उसको पकड़कर घर में ले गए और अपने लड़के पर टोना टोटका करने का आरोप लगाकर पिटाई की। महिला के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। उसके बाद महिला को घर के अंदर से बाहर ले आए। घरवालों ने घायल अवस्था में महिला का इलाज सीएचसी विशुनपुरा में कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने मंगलवार की सुबह दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर टोना टोटका के नाम पर मारने पीटने का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस हरकत में आई और शाम को दो लोगों को हिरासत ले लिया। प्रभारी एसओ जितेंद्र राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को शांतिभंग की आशंका में जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed