फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   highjacked maiden got safe with carriage, filed case

अपहृत युवती गाड़ी समेत सुरक्षित मिली

Sat, 20 Jan 2018 11:31 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 20 Jan 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
highjacked maiden got safe with carriage, filed case
crime - फोटो : अमर उजाला
नेबुआ रायगंज। शुक्रवार की देर रात कुश्‍ाीनगर के नेबुआ रायगंज चौराहे के पास अपने मंगेतर की कार में बैठी युवती का बदमाशों ने गाड़ी समेत अपहरण कर लिया। मंगेतर की सूचना पर पुलिस ने गाड़ी पकड़ने के लिए घेराबंदी की। इस दौरान आ रही पिकअप की टक्कर से नेबुआ नौरंगिया थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से रात में पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हालांकि शनिवार की सुबह जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव के पास कार समेत युवती सुरक्षित मिल गई। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव निवासी दीपक की सगाई नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से हुई है। कुछ महीनों बाद इनका विवाह होना है। शुक्रवार की रात दीपक खड्डा-नेबुआ रायगंज मार्ग पर खड़ी अपनी कार में मंगेतर के साथ बैठकर बात कर रहा था। दीपक के मुताबिक रात करीब 10.30 बजे एक पिकअप से तीन लोग मुंह बांधकर उतरे व उनसे इतनी रात को यहां रुकने का कारण पूछने लगे। अचानक उन लोगों ने दीपक को मारपीट कर मोबाइल व नकदी ले लिया और गाड़ी से दूर भगा दिया। इसके बाद वे लड़की समेत कार को लेकर खड्डा की तरफ चल दिए। घटना से आवाक दीपक ने किसी दूसरे व्यक्ति की मोबाइल से अपने भाई को सूचना दी। भाई ने खड्डा पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए मदद मांगी। 
विज्ञापन


एसओ खड्डा ने नेबुआ नौरंगिया पुलिस व सर्विलांस सेल को सूचित करते हुए अपहरण कर्ताओं का पीछा किया। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने भी एनएच 28 बी पर सरगटिया गांव के समीप वाहन चेकिंग शुरू की। इसी बीच एक पिकअप आती दिखी। पुलिस ने इस गाड़ी का पीछा किया तो पिकअप चालक ने पुलिस की गाड़ी को हल्की टक्कर मार दी। पुलिस जब तक संभलती, पिकअप चालक तेजी से गाड़ी लेकर भाग निकला। देर रात हुई इस घटना से दीपक व उसकी मंगेतर के घरवालों के अलावा पुलिस भी परेशान हो गई। पूरी रात पुलिस अपराधियों की तलाश करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह जटहा बाजार थाना क्षेत्र के घुरछापर के समीप लड़की व गाड़ी मिलने की सूचना पर सबने राहत की सांस ली। नेबुआ नौौरंगिया के प्रभारी एसओ रामाश्रय यादव ने बताया कि दीपक की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट, चोरी व अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed