{"_id":"f65e589cef7aaaec3bf06e22a43a744a","slug":"going-from-kushinagar-van-sbi-20-million-booty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर से जा रही एसबीआई की वैन से 20 लाख लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुशीनगर से जा रही एसबीआई की वैन से 20 लाख लूट
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा (कुशीनगर)। स्टेट बैंक की पडरौना शाखा से मधुबनी जा रही कैश वैन को हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ी से कैश वैन में पीछे से टक्कर मारी।
वैन के रुकते ही बाहर उतर रहे गार्ड को गोली मारकर बंदूक छीन ली और कैश से भरा संदूक लेकर भाग गए। संदूक में 20 लाख रुपये थे। बांह में गोली और छर्रे लगने से जख्मी हुए गार्ड की हालत खतरे से बाहर है। बिहार पुलिस घटनास्थल के आसपास कॉम्बिंग कर रही है।
मधबुनी की स्टेट बैंक शाखा तक कैश पहुंचाने के लिए सोमवार दोपहर पडरौना स्थित एसबीआई शाखा से 20 लाख की रकम लेकर वैन रवाना की गई थी।
हिफाजत के लिए रकम से भरे संदूक के साथ बैंक के गार्ड अभय कुमार मय बंदूक गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठे थे, जबकि ड्राइवर के साथ अगले हिस्से में सहायक शाखा प्रबंधक अभयानंद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
करीब 40 मिनट के सफर के बाद दोपहर 3.15 बजे जिस वक्त कैश वैन बिहार के धनहा थानाक्षेत्र में दहवा-मधुवनी मार्ग से गुजर रही थी उसी वक्त पीछे से आई जीप ने वैन में टक्कर मारी।
इससे वैन को असंतुलित होता देख ड्राइवर ने ब्रेक लगाए। गाड़ी के रुकते ही बैंक गार्ड को बंदूक के साथ बाहर निकलता देख जीप में सवार लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।
एक गोली और छर्रे गार्ड की बांह में लगे। गार्ड के जख्मी होते ही करीब पहुंचे एक बदमाश ने बंदूक छीन ली, जबकि चार ने वैन में मौजूद एक संदूक कब्जे में ले लिया।
बीस लाख की रकम और गार्ड से छीनी बंदूक लेकर भागते समय बदमाशों की जीप एक गड्ढे में फंस गई। बाहर निकलकर बदमाशों ने पास से गुजरते बाइक सवारों को रोककर दो बाइक लूट लीं और कैश से भरा संदूक बाइक पर रखकर पांचों फरार हो गए।
भागते समय गार्ड की बंदूक देवीपुरा गांव के पास फेंक दी। मौके पर पहुंची बिहार पुलिस बदमाशों की छूटी जीप कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी।
धनहा एसओ राजेश रंजन ने कहा कि बैंक अफसरों से पहले से कहा गया था कि अधिक रकम लेकर आना हो तो पुलिस को सूचना दें। पर सोमवार को इसमें लापरवाही की गई।