फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people died after being crushed by a truck on a bike rider

एक बाइक पर सवार चार लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत

Sat, 11 Jun 2016 11:24 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 11 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four people died after being crushed by a truck on a bike rider
हादसे में चार लोगों के मरने की खबर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर (ब्यूरो)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के सोनबरसा गांव के सामने जोकवा-बंजरिया मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बाइक चला रहा बिहार का युवक अपनी दो बहनों और भांजी को साथ लेकर कसया के फुलवापट्टी गांव जा रहा था।
विज्ञापन


गोपालगंज (बिहार) में विजयीपुर थानाक्षेत्र के सबया गांव निवासी संदीप (23) की फुलवापट्टी में रिश्तेदारी है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे संदीप बड़ी बहन संगीता, छोटी बहन ममता और संगीता की तीन वर्ष की बेटी बेबी को बाइक पर बैठाकर फुलवापट्टी आ रहा था।
विज्ञापन


पटहेरवा के सोनबरसा गांव के सामने ट्रक से साइड लेने के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और चारों ट्रक के नीचे आ गए। सभी की मौके पर मौत हो गई। घटना के  बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर एक व्यक्ति ने पहचान कर घरवालों को सूचना दी। पटहेरवा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे में चार लोगों के मरने की खबर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed