{"_id":"2879df1eb3b737fb262570a9219bbc1e","slug":"found-the-body-of-the-young-man-out-of-the-store-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान के बाहर युवक का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान के बाहर युवक का शव मिला
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। शनिवार की सुबह तमकुहीराज स्थित बिल्डिंग मैटेरियल्स की एक दुकान के बाहर युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही वहां काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
शव की शिनाख्त बिहार के गोपालगंज के मीरगंज निवासी अमरनाथ केसरी के रूप में हुई। तमकुहीराज तहसील गेट से कुछ दूरी पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है।
शनिवार की सुबह तकरीबन सात बजे दुकान मालिक पहुंचे तो वहां पर रखे छड़ के बीच युवक का लहूलुहान शव देखकर शोर मचाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने आसपास का निरीक्षण किया तो दुकान से सटे नवनिर्मित भवन में एक लहूलुहान बिस्तर, गमछा, हेलमेट और किसी महिला का चप्पल बरामद हुआ।
तरयासुजान पुलिस अभी शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में थी कि तभी लतवाचट्टी स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में एक लावारिस हालत में बाइक की सूचना मिली।
पुलिस ने जब उस बाइक को बाहर निकलवाकर चेक किया तो उसमें रखे बाइक के कागजात से नंदन कुमार पुत्र बद्री नारायण केसरी निवासी मीरगंज जिला गोपालगंज, बिहार का पता और मोबाइल नंबर मिला। पुलिस ने बाइक के मालिक से बात की तो बताया गया कि उस गाड़ी को उनके छोटे भाई अमरनाथ केसरी शुक्रवार की शाम को लेकर कहीं गए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसकी शिनाख्त अमरनाथ के रूप में कर दी। सूचना मिलते ही सीओ श्रीशचंद्र, एसओ नीरज सिंह, चौकी प्रभारी हरेंद्र मिश्र, डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में सीओ का कहना था कि शव की शिनाख्त हो चुकी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।