{"_id":"50de8e129d7099a3f4ccfdf0a92c7bf7","slug":"former-major-collector-theft-charges-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रमुख पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष पर चोरी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। एक प्रमुख राजनीतिक दल के पूर्व जिलाध्यक्ष को चोरी के आरोप में शनिवार की शाम कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ कुछ और लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर देरशाम तक पूछताछ की।
इस मामले को लेकर पडरौना में काफी चर्चा रही। पडरौना चीनी मिल के बंद हो जाने के बाद उसके काफी कलपुर्जे और अन्य सामान गायब हो गए हैं।
हालांकि प्रशासन मिल की संपत्ति को कुर्क कराकर उसकी नीलामी के प्रयास में है। छह से अधिक बार पडरौना तहसील में एसडीएम, तहसीलदार सहित कई अधिकारी बैठकर नीलामी का प्रयास किए, लेकिन मिल का कोई खरीदार नहीं आया। इधर मिल की संपत्ति चुराने की सूचना कोतवाली पुलिस को किसी मुखबिर ने दी।
आरोप है प्रमुख राजनीतिक दल के इस पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कुछ लोग चीनी मिल के सामान चोरी होने में शामिल रहे। पुलिस पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कुछ अन्य लोगों को कोतवाली में लाकर पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पूछताछ के लिए कुछ लोगाें को लाया गया है।