{"_id":"576049e54f1c1b4d1f11c189","slug":"force-in-village-flag-march-two-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में फोर्स तैनात, दो बार फ्लैग मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव में फोर्स तैनात, दो बार फ्लैग मार्च
kushinagar
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सतर्कता
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में सोमवार की देर रात दो वर्ग के लोगों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलवार को गांव में फोर्स ने दो बार फ्लैग मार्च किया। माहौल को शांत बनाने के लिए कसया पुलिस दिन भर प्रयास करती रही। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिलने के चलते पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
सोमवार की देर रात गांव के बाहर रास्ते में किसी बात को लेकर दो लोगों में कहासुनी हो गई। मामला दो वर्गों का होने के चलते लामबंद लोग भिड़ गए। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत कराते हुए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कसया और जिला अस्पताल भिजवाया। गांव में इस बात की चर्चा है कि झगड़ा नशे के चलते हुआ। वहीं कुछ लोग यह भी आरोप लगा रहे हैं कि एक दूसरे के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग से बात बिगड़ी। रात में ही गांव में पुलिस के अलावा डेढ़ सेक्शन पीएसी लगा दी गई। मंगलवार की सुबह पुलिस और पीएसी के जवानों ने गांव में फ्लैग मार्च कर लोगाें को सुरक्षा का अहसास कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दिन भर गांव की गतिविधियों पर नजर बनाए रखा। माहौल शांत कराने के लिए दोनों वर्गों के प्रबुद्ध लोगों से बातचीत चल रही है।
इस संबंध में कसया एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी फोर्स तैनात कर दी गयी है। अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले को शांत कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।