फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   for case file, three hours jam

केस दर्ज कराने के लिए तीन घंटे सड़क जाम

Fri, 23 Sep 2016 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 23 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
for case file, three hours jam
अपराध - फोटो : santosh verma
जटहा बाजार। बृहस्पतिवार की रात बाइक की टक्कर से महिला की मौत के बाद शुक्रवार को घरवाले आरोपी बाइक चालक के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। करीब तीन घंटे बाद एसओ ने मांग के अनुरूप कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। शाम को जटहां बाजार पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाइक चालक के विरुद्घ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंसाछापर गांव निवासी भोला अंसारी की 45 वर्षीया पत्नी शायदा खातून बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने दरवाजे के सामने रोड के किनारे खड़ी थीं। गांव का ही एक युवक तेज गति से बाइक से गुजरा, जिसकी टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को दिन के 11 बजे लोगों ने इस महिला के घर के सामने पडरौना-बलकुड़िया मार्ग को जाम कर दिया। लोग आरोपी बाइक चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसआई जितेंद्र राय ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी तो एसओ मौके पर पहुंचे और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। इस संबंध में एसओ रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर बाइक सवार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed