{"_id":"5a02073b4f1c1bb6678ba239","slug":"five-thousand-liters-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":" पांच हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी गई
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कच्ची श्ाराब बरामद किया।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। निकाय चुनाव के दौरान शराब के उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से की जा रही कार्रवाई से अवैध शराब के बड़े पैमाने पर चल रहे कारोबार की पुष्टि हो रही है। केवल मंगलवार को ही आधा दर्जन थाना क्षेत्रों से करीब पांच हजार लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। इन जगहों से भारी मात्रा में लहन और शराब बनाने के उपकरण भी मिले हैं। पिछले चार दिन से चल रहे इस अभियान से अवैध कारोबारियों में खलबली मच गई है।
एसडीएम पडरौना अजय नारायण सिंह व सीओ खड्डा नवीन कुमार की अगुवाई में पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने सुबह छह बजे ही नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव हरपुर माफी में छापेमारी की। यहां से एक क्विंटल लहन और 12 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा गया।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ ओमपाल सिंह की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर बाद कसया थाना क्षेत्र के गांव भैसहा सदर टोला में अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की गई। यहां से एक हजार लीटर कच्ची शराब और दो हजार क्विंटल लहन पकड़ा गया। शराब बनाने का उपकरण भी मिला। यहां से तीन लोग पकड़े गए। इस दौरान लेखपाल ब्रजेश मणि त्रिपाठी सहित कसया थाने की पुलिस फोर्स मौजूद रही। एसओ गजेंद्र राय ने कहा कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सुबुधिया गांव में मंगलवार को एसडीएम हाटा विपिन कुमार व सीओ ओमपाल सिंह की अगुवाई में छापेमारी की गई। पुलिस व आबकारी टीम को देखकर गांव में खलबली मचच गई। पुलिस ंकर्मियों ने छह लोगों को दौड़ाकर पकड़ा। कच्ची शराब की भठ्ठियों को तोड़ा गया। इस दौरान 3500 लीटर कच्ची शराब बराम द की गई। यहां भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। मौके से शराब बनाने के उपकरण और अन्य सामग्रियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
इस दौरान हाटा कोतवाल राजाराम यादव, एसओ अहिरौली रशीद खां, आबकारी निरीक्षक ज्ञान प्रताप सिंह सहित पुलिस व आबकारी के जवान मौजूद रहे।
दुदही व बरवापट्टी प्रतिनिधियों केे अनुसार एसडीएम तमकुहीराज गुलाब चंद्र और सीओ आरके तिवारी की अगुवाई में क्षेत्र के अमवा खास, पिपरही, कपरधिका, अमवा दीगर, रामपुर बरहन, रामपुर पट्टी आदि गांवों में पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि इस कार्रवाई की पहले ही सूचना होने की वजह से अवैध कारोबार भाग निकले। इस दौरान बरवापट्टी एसओ शाहमुहम्मद और विशुनपुरा कृष्ण कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि अवैध कारोबार की सूचना पर छापेमारी आगे भी की जाएगी।