{"_id":"c17b957c3e2f7bb3f02afa19b0a52166","slug":"five-huts-burned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच झोपड़ियां जलकर राख ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच झोपड़ियां जलकर राख
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सरगटिया करनपट्टी गांव में शुक्रवार की रात में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। यहां के पांच लोगों की झोपड़ी राख हो गई।
लोग काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। सेवरही थानाक्षेत्र सरगटिया करनपट्टी में शुक्रवार को लोग सो रहे थे।
उसी समय एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई।
आग लगने की जानकारी होने ही खलबली मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे गांववाले आग बुझाते, उसके पहले ही लपटों ने पांच झोपड़ियां को अपनी चपेट में ले लिया।
इस घटना में विश्वनाथ, अजय, जगरनाथ, विजय और रघुनाथ की झोपड़ियां जलकर राख हो गई। उनमें रखे कपड़े, अनाज और जेवर सहित कई सामान जलकर बर्बाद हो गए।
शनिवार की सुबह क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू गांव में पहुंचे और पीड़ितों को कंबल के साथ अनाज आदि सामग्री मुहैया कराई।
पूर्व विधायक डॉक्टर पीके राय ने भी अग्रिपीड़ितों की सुधि ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हल्का लेखपाल ने बताया कि पीड़ितों को जो क्षति हुई है, उनका अनुमान लगाकर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट दे दी गई है।