फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   firing in two places

पडरौना कोतवाली क्षेत्र में फायरिंग की दो घटनाएं

Tue, 26 Jul 2016 11:16 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Tue, 26 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
firing in two places
अपराध्ाध - फोटो : santosh verma
पडरौना। नगर के हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के एक लिपिक और पगरा-बी के एक पूर्व प्रधान के साथ मंगलवार की देर शाम फायरिंग की सूचना है। दोनों पक्षों ने रात के तकरीबन नौ बजे पडरौना कोतवाली में पहुंचकर शिकायत की। कोतवाल ने लिपिक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि पूर्व प्रधान के प्रकरण में जांच के लिए मौके पर पुलिस भेज दी।
विज्ञापन


रात में कोतवाली पहुंचे हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के लिपिक सच्चिदानंद तिवारी (35) की तरफ से पुलिस को बताया गया कि वह मंगलवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे अपने गांव पांडेय देवरिया जा रहे थे। गांव के बाहर ही किसी व्यक्ति ने पीछे से उन पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके जंघे में लग गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेने से पूर्व डॉक्टरी परीक्षण के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इसके थोड़ी ही देर बाद फटे कपड़े में पगरा-बी के धर्मेंद्र पांडेय पहुंचे। खुद को पूर्व प्रधान बताते हुए उन्होंने कहा कि पडरौना नगर के नौका टोला स्थित अपने घर से गांव लौट रहे थे। रात के करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने उन्हें कट्टा दिखाकर रोका और फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस कर गई। किसी तरह उन्होंने अपना बचाव किया। दोनों के बीच हुई खींचतान में उनके कपड़े भी फट गए। वह कट्टा लेकर फरार हो गया, जबकि धर्मेंद्र अपने गांव के लोगों के साथ कारतूस लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय का कहना था कि  लिपिक को गोली लगी है या कोई और बात है, इसके लिए डॉक्टरी परीक्षण कराने को जिला अस्पताल भेजा गया है। पूर्व प्रधान की शिकायत के आधार पर जांच के लिए पुलिस मौके पर भेजी गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed