फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fireworks are sold without permission

बगैर अनुमति के बिक रहे पटाखे

Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Tue, 10 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। दीपावली पर्व के मद्देनजर उपनगर में मंगलवार को दूरदराज के क्षेत्रों से खरीदारी करने आए लोगों की भीड़ रही वहीं बाजार में प्रशासन की अनुमति के बगैर पटाखों की बिक्री भी खुलेआम होती रही।
विज्ञापन

भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर रोक है। इसके बावजूद रामकोला उपनगर में मुख्य मार्ग पर काफी संख्या में पटाखों की दुकानें भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति तब है जबकि पास में ही थाना है। वहीं पटाखों के दुकानों के बगल में अन्य सामानों की बिक्री के लिए दुकान खोलने वाले व्यापारी भयभीत हैं।
एक साल पहले हाटा में पटाखे की दुकान में आग लग गई थी। जहां काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया था। इस संबंध में एसडीएम कप्तानगंज सचिन कुमार सिंह ने कहा कि किसी ने पटाखे की बिक्री के लिए उनसे अनुमति नहीं ली है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखों की बिक्री पर रोक है। भीड़भाड़ वाले जगहों पर पटाखा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed