फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   False charges, closed off of the room.

धोखाधड़ी का आरोप, कमरे के दिया बंद

Mon, 20 Nov 2017 11:51 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 20 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
 False charges, closed off of the room.
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
रामकोला।थाना क्षेत्र के रगड़गंज बाजार में संचालित हो रहे एक स्वयं सहायता समूह के तीन सदस्यों को लोगों ने घेर लिया और उसे पकड़कर कमरे में बंद किए रखा। इस बीच संस्था के कर्मचारियों और उन्हें पकड़ने वाले लोगों में हाथापाई भी हुई। उनका घेराव करने वालों में कुशीनगर के साथ-साथ महराजगंज के लोग भी शामिल थे। सूचना मिलने पर पहुंची रामकोला थाने की पुलिस ने कमरे में बंद तीनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


 रगड़गंज बाजार में पिछले दो साल से एक स्वयं सहायता समूह संचालित किया जा रहा है। इस एनजीओ के सदस्य अपने झांसे में लिए गए लोगों को एक-एक लाख रुपये का चेक देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन किसी को चेक नहीं मिला। जब लोग दबाव बनाने लगे तो पांच-पांच हजार रुपये लेकर सभी को सोमवार के दिन रगड़गंज में बुलाया था।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह काफी संख्या में लोग चेक लेने पहुंचे तो एनजीओ के लोग फिर आना कानी करने लगे। इस पर लोग नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। कुछ लोगों की उनसे हाथापाई भी हो गई। उसके बाद नाराज लोगों ने तीन एनजीओ के तीन लोगों को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर रामकोला थाने के एसओ श्रीप्रकाश मय फोर्सा पहुंचे और उन व्यक्तियों को छुड़ाकर अपने साथ थाने ले आए। वहां उनसे पूछताछ चल रही है।

हंगामा कर रहे महेंद्र, रामजी लाल, नेवास, राधेश्याम, उमेश, राजू, संजय, द्वारिका आदि ने बताया कि एनजीओ ने पांच-पांच हजार रुपये देने के एवज में प्रत्येक को एक-एक लाख रुपये देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन भीड़ इतनी अधिक हो गई कि समूह के लोग नहीं आए। इसके बाद विवाद बढ़ गया। इस संबंध में एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि एनजीओ के तीन व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed