{"_id":"fa22cc30bb344f0c94decfd3c3a02316","slug":"eye-treatment-to-women-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज कराने आई महिलाओं को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज कराने आई महिलाओं को पीटा
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। बृहस्पतिवार को रामकोला थानाक्षेत्र के विजयपुर में जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में घायल व्यक्ति का इलाज कराने सीएचसी पर पहुंचीं दो महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हमलावर भाग गए थे।
विजयपुर गांव में शैलेश कुशवाहा और राम अवध और उनके साथ के लोगों के बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। मारपीट में रामअवध के परिवार के लोग घायल हो गये। घायल को इलाज के लिए दो महिलाएं लेकर रामकोला सीएचसी पर पहुंचीं।
वहां घायल का इलाज चल रहा था कि इसी दौरान एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग पहुंच गए और अस्पताल में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट में घायल को लेकर इलाज कराने पहुंचीं रीना पासवान और वृंदा देवी घायल हो गईं। मारपीट की जानकारी मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही हमलावर भाग निकले। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने कहा कि एक पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।