फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   excise police suspended

आबकारी सिपाही के खिलाफ निलंबन की संस्तुति

Sun, 20 Nov 2016 11:37 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 20 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। शराब के रुपये के लेन-देन के आरोप में एक आबकारी सिपाही के विरुद्ध निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई। सिपाही की मौजूदगी में शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति को आबकारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि मुजहिदा खास गांव के विक्रम यादव और आबकारी विभाग के सर्किल नंबर-आठ के सिपाही श्रीराम शर्मा शनिवार को कुबेरस्थान में रुपये के लेन-देन को लेकर सौदा कर रहे थे। सूचना मिलने पर जिला आबकारी अधिकारी राजशेखर उपाध्याय अपने मातहतों के साथ पहुंचे और दोनों को एक साथ पकड़ लिया। दोनों को एक कमरे से पकड़ा गया। मौके से एक बोरे में 38 पाउच शराब भी बरामद हुई।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि शराब और एक बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति के विरुद्ध आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया, जबकि सिपाही श्रीराम शर्मा के विरुद्ध निलंबन और उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed