फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   durin moharram rally became tension

करतब दिखाने के दौरान पंडाल में गिरा गोला, माहौल तनावपूर्ण

Wed, 12 Oct 2016 11:17 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Wed, 12 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
durin moharram rally became tension
अपराध - फोटो : santosh verma
फाजिलनगर। जैन मंदिर चौराहे पर मोहर्रम के जुलूस के दौरान करतब दिखाते वक्त आग का गोला बगल के दुर्गा पूजा पंडाल में गिर गया। इसको लेकर वहां तनाव की स्थिति बन गई। क्षेत्रीय विधायक ने जान-बूझकर माहौल बिगाड़ने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। घोषणा कर दी गई कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, मूर्ति विसर्जन नहीं होगा। मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

बघौचघाट मोड़ पर दुर्गा पूजा पंडाल बना है। बुधवार को दोपहर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवक पंडाल के सामने ही करतब दिखाने लगे। वे शीशा तोड़ने के बाद आग का गोला ऊपर फेंक रहे थे। इसी दौरान आग का एक गोला पंडाल पर गिरा। बगल में ठेला लगाए युवक ने तत्परता दिखाते हुए गोले को बाहर फेंक दिया। इसकी जानकारी होते ही वहां हंगामा खड़ा हो गया। लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर आ गए। क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ पटहेरवा भी पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। आरोपियों के गिरफ्तारी तथा एसओ को हटाने की मांग को लेकर हियुवा और भाजपा कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। लगभग दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल तथा सीओ तमकुहीराज श्रीश्चन्द को लोंगों ने नामजद तहरीर दी। दोनों अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार की दोपहर तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही बृहस्पतिवार को मूर्ति विसर्जन होगा। प्रशासन ने हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस और पीएसी बल कस्बे में तैनात कर दिया है। शाम तक मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed