{"_id":"5818d07e4f1c1bae31436495","slug":"drunkered-person-fired-his-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवक ने घर में लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवक ने घर में लगाई आग
kushinagar
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवापट्टी। दिवाली की रात अशोगवा टोले पर नशे में धुत युवक ने गृह कलह के बाद अपने ही घर में आग लगा दी। आग की लपटों के चलते घर में रखा रसोई गैस सिलिंडर भी फट गया। लोगों की सक्रियता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान एक युवक आंशिक रूप से झुलस गया।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर जमुनिया के टोला अशोगवा में एक युवक दिवाली की रात नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वहां किसी बात को लेकर मां-बाप से कहासुनी हो गई। घरवालों के अनुसार नाराज बेटे ने घर में आग लगा दी। घर में रखा रसोई गैस का सिलिंडर फट गया। बेकाबू लपटें बगलगीर अदालत के घर तक पहुंच गईं। शोर सुनकर गांव के लोग जुटे और आग बुझाने लगे। आग बुझाते वक्त गांव का एक युवक अशोक (16) झुलस गया। लोगों ने बहुत परिश्रम कार गांव को जलने से बचाया।
एसओ प्रहलाद पांडेय के अनुसार जिस लड़के ने घर में आग लगाई थी उसकी मां ने ही पुलिस को बताया कि बेटे ने नशे की हालत में घर में आग लगा दी है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है, लेकिन आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई होगी।